ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, बताया- मेहनती मुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2019 12:55:41 PM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, बताया- मेहनती मुख्यमंत्री

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 68वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके शासकीय नेतृत्व और दृष्टिकोण की सराहना की।

 
प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मेरे मित्र और बिहार के मेहनती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को बहुत-बहुत बधाई। नीतीश जी की दृढ़ता ने सुनिश्चित किया कि बिहार कुशासन के वर्षों की छाया से बाहर निकले। उनके जन-समर्थक शासन ने कई लोगों के जीवन को छुआ है। मैं नीतीश जी के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए कामना करता हूं। 
 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें। आप सदैव स्वस्थ रहें और निरंतर बिहार के विकास और कल्याण के प्रति सेवार्थ रहें, ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।
 
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की बधाई। उन्हें अच्छा स्वास्थ्य, लम्बा जीवन और आगे आने वाले सफल वर्ष का आशीर्वाद मिले।
 
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश चाचा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके सफल और स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की मंगल कामना करता हूं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS