ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बालिका सुधार गृह से सात लड़कियां फरार, इनमें पांच मुजफ्फरपुर बालिका गृह की पीड़िता
By Deshwani | Publish Date: 23/2/2019 3:26:48 PM
बालिका सुधार गृह से सात लड़कियां फरार, इनमें पांच मुजफ्फरपुर बालिका गृह की पीड़िता

पटना। राजधानी पटना जिले के मोकामा स्थित बालिका सुधार गृह से सात लड़कियां लापता हो गईं। इनमें से पांच लड़कियां मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले की पीड़िता हैं। सुधार गृह से एक साथ सात लड़कियों के लापता होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। लापता लड़कियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

 
यह सात लड़कियां जिस सुधार गृह से भागीं उसे एनजीओ नाजरथ द्वारा संचालित किया जा रहा था। एनजीओ ने नाजरथ हॉस्पिटल में ही सुधार गृह बना रखा था। सुधार गृह की खिड़की की ग्रिल कटी मिली है। ऐसे में आशंका है कि लड़कियां खिड़की से ही भागी है। 
 
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि लड़कियां खुद ग्रिल काटकार यहां से भागी है या फिर साजिशन उन्हें यहां से भगाया या लापता किया गया है। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है।
 
सूत्रों के अनुसार एनजीओ द्वारा संचालित बालिका गृह में पुलिस के अधिकारियों को भी नहीं जाने दिया जाता था। कई बार निरीक्षण के लिए गये पुलिस पदाधिकारियों को भी एनजीओ के असहयोग का सामना करना पड़ा था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS