ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
जॉर्ज फर्नांडिस को याद कर भावुक हुए मुख्यमंत्री नीतीश, कहा- खो दिया अभिभावक
By Deshwani | Publish Date: 29/1/2019 3:39:13 PM
जॉर्ज फर्नांडिस को याद कर भावुक हुए मुख्यमंत्री नीतीश, कहा- खो दिया अभिभावक

पटना। पूर्व रक्षा मंत्री, प्रख्यात समाजवादी और प्रखर मजदूर नेता जॉर्ज फर्नांडिस का आज निधन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी ऑफिस पहुंचे और जॉर्ज फर्नांडिस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने राज्य में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की। इस दौरान वह जॉर्ज फर्नांडिस को याद कर भावुक हो गए। सीएम नीतीश जॉर्ज फर्नांडिस के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए कल दिल्ली जाएंगे।

 
मुख्यमंत्री ने जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस के रूप में देश ने बड़ी राजनीतिक शख्सियत के साथ ही प्रखर वक्ता, चिंतक, विचारक और करिश्माई व्यक्तित्व को खो दिया। उन्होंने हमेशा साम्प्रदायिक सौहार्द्र और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री ने फर्नांडिस के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि उनके निधन से उन्होंने अपना अभिभावक खो दिया।
 
बिहार के राज्‍यपाल लालजी टंडन ने जॉर्ज के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि जार्ज फर्नांडिस सादा जीवन, उच्च विचार से प्रेरित रहे। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि मैं कई बार जॉर्ज साहब से मिला था। वह मजदूरों के लिए हमेशा लड़ते रहे। वे वंचित लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए हमेशा आगे रहे। पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव समेत तमाम नेताओं ने जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया।
 
जॉर्ज फर्नांडिस मुजफ्फरपुर से 4 बार सांसद चुने गए थे। वह जनता पार्टी की सरकार में उद्योग मंत्री बनाए गए थे। जनता पार्टी के टूटने के बाद उन्होंने समता पार्टी का गठन किया था। समता पार्टी आगे चलकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) बनी। फर्नांडिस ने रक्षा मंत्री, संचार मंत्री, उद्योग मंत्री और रेल मंत्री के रूप में कार्य किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS