ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
''दही-चूड़ा'' पर जुटेंगे सियासी दिग्गज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
By Deshwani | Publish Date: 14/1/2019 12:22:48 PM
''दही-चूड़ा'' पर जुटेंगे सियासी दिग्गज,  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे शामिल

पटना। मकर संक्रांति के मौके पर आज बिहार की राजधानी पटना में सियासी 'दही-चूड़ा' भोज का जोर रहेगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल सभी दल भोज का आयोजन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत सभी बड़े नेता भोज में हिस्सा लेंगे। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर भोज का आयोजन होगा।

 
लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष रामविलास पासवान की तरफ से भी मकर संक्रांति के मौके पर 'दही-चूड़ा' भोज का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी एमएलसी रजनीश कुमार के घर पर आयोजित भोज में एनडीए के कई नेता जुटेंगे। ललन गुट के रालोसपा की तरफ से भी अलग से भोज दिया जा रहा है।
 
अगर महागठबंधन की बात करें तो चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में जेल में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को जमानत नहीं मिलने के कारण राष्ट्रीय जनता दल ने इस वर्ष 'दही-चूड़ा' भोज कैंसिल कर दिया है। वहीं, सहयोगी कांग्रेस दफ्तर में मकर संक्रांति के मौके पर निमंत्रण भेजा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा की ओर से भोज का आयोजन किया जा रहा है।
 
जेडीयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के यहां दही-चूड़ा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। दस हजार लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। पूरे प्रदेश से भोज के लिए सामान मंगवाए गए हैं। वशिष्ठ नारायण सिंह 21 वर्षों से दही-चूड़ा का भोज करते आ रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS