बिहार
गंडौल पुल का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, सहरसा से दरभंगा-पटना की दूरी हुई काफी कम
By Deshwani | Publish Date: 27/12/2018 8:41:08 PMपौधारोपण करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व अन्य। फोटो- देशवाणी।
दरभंगा। मो अब्दुल कलाम गुड्डू।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दरभंगा पहुँचे। इस दौरान उन्होंने बिरौल-गंडौल पुल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने बिरौल-गंडौल सड़क जनता को समर्पित किया। सड़क के उद्घाटन के साथ ही इसका व्यापक लाभ इलाके के अलावा अन्य जिले के लोगों को भी मिलेगा। इस पुल से सहरसा से दरभंगा व पटना की दूरी काफी कम हो जाएगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री कुमार ने पौधरोपण भी किये। साथ ही मुख्यमंत्री बिरौल प्रखंड के हनुमान नगर में नवनिर्मित सरकारी पंचायत भवन से पूरे बिहार में बने पंचायत भवन का रिमोट से विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन के लिए बिरौल पंचायत सरकार भवन को काफी सुंदर तरीके से सजाया गया था। कई दिनों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही थीं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के पहुंचने पर नेताओं ने उनका स्वागत किया। मौके पर कई योजनाओं का भी मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, राज्य योजना पार्षद सदस्य संजय झा सहित कई नेताओं को पाग, चादर व मिथिला पेंटिंग प्रदान कर उनका स्वागत किया गया।