बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश के कार्यक्रम से पहले राजद कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
By Deshwani | Publish Date: 21/11/2018 3:18:19 PMसुपौल। बिहार के सुपौल जिले में राजद के कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया।
राजद के कार्यकर्ता सीएम से एम्स की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। राजद के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के लिए लगे पोस्टरों को फाड़ दिया। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। यह बवाल सीएम के कार्यक्रम से पहले हुआ।
पोस्टर फाड़ने पर जदयू कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए। जदयू कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीएम अतिपिछड़ा सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं, इसको लेकर राजद परेशान है।