बिहार
ट्रेन से तीन बच्चियां बरामद, एक महिला तस्कर गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 15/11/2018 3:35:31 PMबेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले से पुलिस ने तीन बच्चियों को बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।
रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि बछवाड़ा स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस से चेकिंग के दौरान तस्करी के लिए ले जाई जा रही तीन बच्चियों को मुक्त करा लिया गया। इस सिलसिले में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि बरामद तीनों बच्चियां उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली हैं। मामले की जांच की जा रही है।