बिहार
मिट्टी में दबकर दो महिलाओं समेत पांच की मौत, छह से अधिक घायल
By Deshwani | Publish Date: 9/11/2018 11:59:46 AMसमस्तीपुर। समस्तीपुर में छठ का उत्सवी माहौल मातमी हो गया है। छठ पर्व के चुल्हा के लिए मिट्टी ले जाने के लिए गढ़े में घुसे करीब 20 लोगों के ऊपर मिट्टी गिर गई। दुर्घटना में करीब 10 लोग दब गए, जिनमें दो महिलाओं व एक किशोर सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के उजियारपुर स्थित नाजिरपुर सुरहनिया में ग्रामीण छठ की तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में करीब 20 लोग चुल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने नाजिरपुर पंचायत के वार्ड छह स्थित तालाब पर मिट्टी काट रहे दर्जनभर लोग मिट्टी में दब गए। इसमें दो महिलाओं व एक किशोर सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। छह से अधिक घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना के बाद जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह और एसपी हरप्रीत कौर के साथ डीएसपी कुंदन कुमार के अलावे अनुमंडलाधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे है ।