ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
ईडी की बड़ी कार्रवाई, तेजस्वी यादव के करीबी अशोक यादव की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त
By Deshwani | Publish Date: 26/10/2018 4:05:13 PM
ईडी की बड़ी कार्रवाई, तेजस्वी यादव के करीबी अशोक यादव की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त

पटना। ईडी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के करीबी व कुख्यात अपराधी अशोक यादव की 15 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। अशोक यादव की यह संपत्ति धन शोधन निवारण कानून 2002 के तहत जब्त की गई है।

 
जानकारी के अनुसार, ईडी की तीन टीमों ने यह बड़ी कार्रवाई करते हुए अशोक यादव की 15 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति को जब्त किया। बिहार की आर्थिक अपराध ईकाई ने वर्ष 2012 में कई आपराधिक मामलों के अभियुक्त अशोक यादव की संपत्ति को जब्त करने के लिए ईडी कोे एक प्रस्ताव भेजा था। 
 
यादव की जब्त संपत्तियों में समस्तीपुर के रोसड़ा, बिथान और हसनपुर स्थित 19 भूखंड और पटना शहर स्थित एक फ्लैट और एक भूखंड शामिल है। बता दें कि अशोक यादव पूर्व में छेछनी ग्राम पंचायत का मुखिया रह चुका है और उसकी पत्नी विभा देवी समस्तीपुर जिला के बिथान प्रखंड की वर्तमान प्रमुख है। अशोक यादव के खिलाफ 25 के करीब आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS