बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमृतसर रेल दुर्घटना पर जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2018 1:01:51 PMपटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंजाब के अमृतसर में हुए रेल हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
नीतीश कुमार ने दुख की इस घड़ी में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने दुर्घटना में घायल में हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की।
उल्लेखनीय है कि अमृतसर में धोबी घाट के निकट जोड़ा फाटक के पास रेलवे लाइन पर खड़े होकर रावण पुतला दहन देख रहे 70 लोगों की मौत हो गई।