बिहार
मुजफ्फरपुर के SP-ASP सहित 8 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2018 7:27:18 PMपटना। बिहार सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा के आठ अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर के एसपी औप एएसपी का भी तबादला किया गया।
सूत्रों ने अनुसार, बक्सर जिले के एसपी राकेश कुमार को मुजफ्फरपुर का एसपी और मुजफ्फरपुर के एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा को बक्सर जिले का एसपी बनाया गया। इसके अतिरिक्त मुजफ्फरपुर के एएसपी अशोक मिश्रा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर के पद पर स्थानांतरण किया गया है। पटना के एएसपी सुश्री लिपि सिंह को बाढ़ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया।
इसके साथ ही जमालपुर के समादेष्टा धीरज कुमार को डुमरांव स्थित बिहार सैन्य पुलिस-4 का समादेष्टा पद सौंपा गया तथा पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा हिमांशु शंकर त्रिवेदी को बिहार सैन्य पुलिस-9 जमालपुर के समादेष्टा पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त राजधानी स्थित विशेष शाखा में डीआईजी के पद पर तैनात पंकज सिन्हा को अग्निशमन सेवाओं का डीआईजी सह उप महासमादेष्टा नियुक्त किया गया है।