दरभंगा में घर जाकर स्कूल संचालक के पुत्र पर की गालीबारी, बाल-बाल बचे, पिस्टल व नकद के साथ दो गिरफ्तार
दरभंगा में घर में जाकर स्कूल संचालक के पुत्र पर गालीबारी, बाल-बाल बचे, पिस्टल व नकद के साथ दो गिरफ्तार
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
जिले के मब्बी ओपी क्षेत्र के शीशो पश्चिमी गांव निवासी, दिल्ली पब्लिक स्कूल के संचालक शोएब अहमद खान के घर पर रविवार की देर रात अपराधियों ने धावा बोलकर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें एक गोली स्कूल संचालक के पुत्र सादाब खान के दाए कान को छेदते हुए में खिड़की में जाकर लगी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले के दो आरोपियों को नकद व पिस्टल के साथ दबोच लिया है।
घायल सदाब का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। चिकित्सकों ने इसे खतरे से बाहर बताया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से नाइन एमएम गोली का एक खोखा बरामद किया गया।
कॉल बेल बजाकर बाहर बुलाया और चला दी गोली-
घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कूल संचालक के घर पर सिर्फ उसका पुत्र सादाब था। घर के अन्य लोग बाहर गए हुए हैं। देर रात में सादाब टीवी पर मैच देख रहा था कि अचानक रात के लगभग 11 बजे उसके घर का कॉल वेल बजा। जैसे ही उसने अंदर वाला गेट खोलकर बाहर निकलने की कोशिश की तो सामने ग्रिल से पिस्टल निकली हुई नजर आयी। अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। संयोग से गोली उसके कान को छेदते हुए खिड़की से जा टकरायी। उसके बाद अपराधियों ने कई गोलियां चलायी, सौभाग्य से सादाब बच गया।
इसके बाद सादाब ने हल्ला मचाना शुरू किया। शोर होते ही बाइक सवार दोनों अपराधी भाग निकले। जख्मी हालत में सादाब को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जख्मी सादाब भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
गांव के लोगों का कहना है एक सप्ताह पूर्व सादाब के चचेरे भाई की लड़ाई शिवधारा पर कुछ लड़कों के साथ हुई थी। जिसमें वह मदद करने गया था। उसी दुश्मनी को लेकर विगत चार दिनों से कुछ लोग बाइक से गांव आकर उसकी रैकी कर रहे थे। गांव के एक पुल के पास बाइक लगाकर बदमाश सादाब पर नजर रखे हुआ था। जब अपराधियों को मालूम हुआ कि सादाब घर पर अकेला है तो अचानक धावा बोल दिया गया।