बिहार
कल कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
By Deshwani | Publish Date: 3/9/2018 6:27:31 PMपटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। बता दें कि, मुख्यमंत्री का प्रमुख एजेंडा राज्य में कानून का राज कायम करना और पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार करना है।
इस बैठक के चलते डीजीपी ने शुक्रवार को आला अधिकारियों के साथ बैठक की थी। डीजीपी की बैठक के बाद शुक्रवार को ही एडीजी मुख्यालय के कक्ष में कई एडीजी, आईजी और पुलिस हेड क्वार्टर के अन्य पदाधिकारियों ने सीएम की बैठक के लिए फाइलिंग की थी।