बिहार
छपरा में बकाया रुपये मांगने गये वृद्ध पर तेजाब से हमला, सदर अस्पताल में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 30/8/2018 7:43:48 PMछपरा। गणपत आर्यन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
छपरा के गड़खा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में बकाया राशि मांगने गये वृद्ध पर तेजाब से हमला कर दिया गया। घटना गुरुवार की है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जाता है कि कपूरचंद राम के पुत्र सुदर्शन राम (60 वर्ष) अपना बकाया रुपये मांगने के लिए पड़ोसियों के यहां गये। बकाया रुपये मांगने के कारण पड़ोसियों ने पहले उनकी पिटाई की। फिर तेजाब से हमला कर दिया। इस घटना के बाद वहां भगदड़ मच गयी। वृद्ध किसी तरह वहां से भाग कर घर पहुंचा। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है और इसकी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि घटना का रुपये की लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।