बिहार
लालू यादव 30 अगस्त को करेंगे सरेंडर, जमानत अवधि खत्म
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2018 12:36:00 PMपटना। चारा घोटाले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की जमानत अवधि खत्म हो गई है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद लालू यादव 30 अगस्त तक सरेंडर करना होगा। लालू यादव सरेंडर करने के लिए 29 अगस्त को पटना से रांची जाएंगे और 30 अगस्त को रांची के होटवार जेल में सरेंडर करेंगे।
इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अवधि को बढ़ाने से इनकार करते हुए 30 अगस्त तक उन्हें सीबीआई कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया है। लालू यादव 30 अगस्त को रांची की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर करेंगे। इसके बाद उन्हें होटवार जेल भेज दिया जाएगा। आपको बात दें रांची की होटवार जेल, जहां वे चारा घोटाला के चार मामलों में सजा काट रहे हैं।