ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सहरसा में स्कूल जाती लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2018 12:23:08 PM
सहरसा में स्कूल जाती लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

पटना। बिहार के सहरसा में कल एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें कुछ मनचले एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे थे। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और इस मामले में खुद एफआईआर दर्ज कर मनचलों की तलाश शुरू की। देर शाम पुलिस ने इस मामले में पंकज यादव नाम के लड़के को गिरफ्तार किया है। नीतीश राज में गुंडे-बदमाशों को कानून का खौफ नहीं है। बिहार के सहरसा से हैवानियत की एक दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आई है। ये बिहार में सुशासन की सबसे शर्मनाक वीडियो है। सहरसा में दिन-दहाड़े एक लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छात्रा साइकिल के साथ नजर आ रही है। साइकिल के कैरियर पर किताबें रखी हैं। इस स्कूली छात्रा के साथ मनचले हैवानियत की सारी हदें पार कर रहे हैं।

करीब आधा दर्जन गुंडे छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। ये हैवान लड़की का दुपट्टा खींचते हैं। उसकी साइकिल को घेर कर खड़े हो जाते हैं। डरी सहमी ये बच्ची जब इन मनचलों से जान बचाकर भागने की कोशिश करती है तो ये उसे खदेड़कर जमीन पर पटक देते है। छात्रा के रोने-गिड़गिड़ाने का भी इन मनचले लड़कों पर कोई असर नहीं होता। वीडियो में एक लड़का नजर आ रहा है जो लड़की को बचाने की कोशिश कर रहा है और उसके द्वारा प्लीज सर छोड़ दीजिए बोलने की आवाज़ सुनाई दे रही है। लेकिन बीच सड़क खड़े ये हैवान अपनी हरकत से बाज नहीं आते।

वीडियो वायरल होने के बाद  पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी की गिरफ्तारी कर चुकी है। लेकिन इस वीडियो से साफ है कि नीतीश राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है। दिन-दहाड़े मनचले उनकी आबरु को निशाना बना रहे हैं। वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस मामले पर ट्वीट कर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होनें लिखा, 'नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार, सहरसा में स्कूल जाती लड़की का यौन उत्पीड़न, नीतीश जी कब अंत होगा ऐसी घटनाओं का ?'

बिहार के सहरसा में मनचलों की हैवानियत की ये कोई पहली वीडियो नहीं है। इसके पहले भी मनचलों की हरकतों ने इंसानियत को शर्मसार किया है। बिहार के नालंदा, जहानाबाद जहानाबाद कांड के बाद सारे देश में बवाल मचा था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS