बिहार
बाढ़ प्रभावित केरल की सहायता करेगी बिहार सरकार, 10 करोड़ रुपये सहायता का किया ऐलान
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2018 4:18:46 PMपटना। भयंकर बारिश और बाढ़ की त्रासदी झेल रहे केरल की मदद के लिए बिहार सरकार भी आगे आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज केरल को 10 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया।
नीतीश कुमार ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन को पत्र लिखकर राज्य में हुई तबाही पर दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से बताया कि बाढ़ से तबाही का असर क्या होता है, बिहार की जनता इसे अच्छे से समझती है। जिसके चलते उन्होंने पीड़ितों को 10 लाख रुपये की मदद दी है।
बता दें कि, केरल में इस समय बाढ़ की वजह से भीषण तबाही मची हुई है। दुःख की इस घड़ी में बिहार सरकार ने भी केरल को मदद का ऐलान किया है। केरल में बाढ़ और भूस्खलन के चलते हुई 19,512 करोड़ रुपये के नुकसान की रिपोर्ट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए 500 करोड़ रुपये का अंतरिम राहत पैकेज देने का ऐलान किया है।