बिहार
महिला कॉलेज में छात्राओं का हंगामा, कॉलेज प्रशासन पर लगाया अनियमितता का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2018 5:53:38 PMभोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में आज महिला काॅलेज की छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। छात्राओं के द्वारा कॉलेज प्रशासन पर परीक्षा फॉर्म भरने के क्रम में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को शांत करवाया।
कॉलेज परिसर में छात्राओं द्वारा हंगामा करने पर प्राचार्या ने तत्काल भोजपुर एसपी अवकाश कुमार को फोन कर इसकी सूचना दी। महिला पुलिस बल के साथ नवादा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया।
छात्राओं के अनुसार आज जैसे ही काॅलेज खुला परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अभिभावक सहित भारी संख्या में छात्राएं काॅलेज पहुंची। जब छात्राओं ने देखा कि काॅलेज प्रशासन द्वारा फार्म भरने की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है तब उनका गुस्सा फूट पड़ा। इसके चलते उन्होंने कॉलेज के भीतर ही हंगामा करना शुरू कर दिया।
हंगामे के दौरान काॅलेज की छात्राओं के साथ पुरूष काॅलेजकर्मियों का दुर्व्यवहार भी देखने को मिला। काॅलेजकर्मियों द्वारा लड़कियों की कमर में हाथ डालकर उन्हें हटाया जा रहा था।