बिहार
तेजस्वी ने ट्वीट कर नीतीश के कुशासनी राज पर जमकर साधा निशाना
By Deshwani | Publish Date: 14/7/2018 5:23:29 PMपटना। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के कुशासनी राज में भ्रष्टाचार के दोषी चूहे ही होंगे।
तेजस्वी ने लिखा कि 1000 करोड़ का बांध टूटे, करोड़ों की जब्त 9 लाख लीटर शराब गायब हो, करोड़ों की दवाई गायब हो, गरीबों का राशन गायब हो, इन सबके लिए चूहे ही दोषी होंगे। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चूहे इनके झूठे आरोपों से परेशान हो पलायन कर रहे हैं अब नीतीश जी किसे दोषी ठहराएंगे?
गौरतलब है कि पिछले साल बिहार के जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने एक तटबंध टूटने पर चूहों को दोषी बताया था। इसके अलावा शराबबंदी के बाद एक थाने के मालखाने में रखी जब्त शराब के गायब होने पर पुलिस अधिकारियों ने चूहों द्वारा शराब पी जाने की बात कही थी। इस पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने यह ट्वीट किया।