ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
नालंदा में युवक की हत्या के विरोध में आगजनी, पुलिसकर्मी घायल
By Deshwani | Publish Date: 6/7/2018 2:53:41 PM
नालंदा में युवक की हत्या के विरोध में आगजनी, पुलिसकर्मी घायल

 नालंदा। बिहार थाना क्षेत्र के महल पर एक 30 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या किये जाने के विरोध में लोगों का आक्रोश शुक्रवार की सुबह फूट पड़ा। युवक की मौत से गुस्साये लोगों ने हंगामा करते हुए आगजनी की। आक्रोशितों द्वारा की गयी रोड़ेबाजी में कई पुलिस जख्मी हो गये। पुलिसकर्मियों को जान बचा कर मौके से भागना पड़ा, हालांकि बाद में पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।  

 
जानकारी के मुताबिक, मोबाइल रिचार्ज कराने के दौरान गुरुवार की शाम को बकझक हुई थी। बताया जाता है कि युवक की गुरुवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी। इसके बाद शुक्रवार की सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की सुबह सड़क पर उतर आये और जमकर रोड़ेबाजी की। इस दौरान छह बाइक को आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों ने डेढ़ घंटे तक पुलिस कर्मियों को बंधक बना कर मारपीट की। पुलिसकर्मियों को किसी तरह जान बचाकर भागना पड़ा। लोगों ने पत्रकारों पर भी हमला कर कैमरा छीनने का प्रयास किया।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS