बिहार
बिहार में बने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में मदद करेंगे कई देशों के राजदूत
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2018 12:33:14 PMपटना। अब कई देशों के भारतीय राजदूत बिहार की ब्रांडिंग करेंगे। उन्होंने कहा है कि यहां कई ऐसी बेहतरीन चीजें बनती हैं जिनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं बन पायी है। ऐसी चीजों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में वे सहयोग करेंगे। इससे उन्हें बड़ा बाजार मिल सकेगा और इसके उत्पादकों को लाभ होगा। यह बात पटना स्थित बिहार फाउंडेशन पहुंचे पांच देशों के भारतीय राजदूतों ने कहीं। इन दिनों सात देशों के भारतीय राजदूत प्रदेश के दौरे पर हैं।
बिहार फाउंडेशन में भारतीय राजदूतों को बिहार के निवेश आयुक्त सह बियाडा के प्रबंध निदेशक आरएस श्रीवास्तव ने कल उन्हें बिहार की कई खासियत की जानकारी दी। उन्होंने इसका वीडियो प्रजेंटेशन दिखाया। इनमें बिहार के व्यंजन, यहां महिला सशक्तिकरण पर किये जानेवाले काम और कई कला शामिल थीं। उनसे बातचीत के दौरान बिहार के खाजा, बालूशाही, लिट्टी-चोखा की खूब चर्चा हुई। इसके साथ ही सुजनी कला और मधुबनी पेंटिंग की भी चर्चा हुई। विकास आयुक्त ने उन्हें उन्हें नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के डाटा के आधार पर बताया कि अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में बहुत कम क्राइम हो रहे हैं। यहां महिला सुरक्षा को लेकर लोगों की भावना अच्छी हुई है।