बिहार
तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, राज्य में लगातार हो रही छेड़खानी की घटनाओं पर उठाए सवाल
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2018 11:26:18 AMपटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हर समय सूर्खियों छाए रहते हैं, वह रुकरुकर एक से बढ़कर एक ट्वीट करने चूकते नहीं है। गत दिनों बिहार बोर्ड द्वारा इंटर के रिजल्ट के गड़बड़ी पर नीतीश सरकार पर सवाल उठाए तो आज बिहार में छेड़खानी की हो रही घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पिछले कुछ दिनों में ये छेड़छाड़ की चौथी घटना है। इस बार तो घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह ज़िला नालंदा में घटित हुई है।
तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा है कि सो कॉल्ड रामराज्य में बीजेपी के साथ चल रहे शासन में जहानाबाद, गया , कैमूर के बाद नालंदा में हुई ये घटना बिहार को शर्मसार कर रही है। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में फिर से बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कहा है कि नीतीश ने शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार कर दिया। उन्होंने कहा कि वोटबैंक बनाने के चक्कर में सरकार ने कहा कि अध्यापक बनने के लिए कोई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा। बस डिग्री दिखाओ, नौकरी पाओ। उसका अंत परिणाम क्या हुआ? 13 साल के राज मे कभी नियमित बहाली क्यों नहीं हुई? शिक्षा में गुणवत्ता बची ही नहीं।