बिहार
पटना नगर निगम के नये आयुक्त बने अनुपम कुमार सुमन
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2018 1:03:31 PMपटना। राज्य सरकार ने पटना नगर निगम के आयुक्त केशव रंजन प्रसाद का तबादला कर दिया है। भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी अनुपम कुमार सुमन को नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईआरएस अनुपम कुमार सुमन फिलहाल मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात हैं। सुमन को निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वतर्मान नगर आयुक्त केशन रंजन प्रसाद को बिहार लोकसेवा आयोग का सचिव बनाया गया है।
वहीं एक अन्य आदेश में अपर पुलिस अधीक्षक शीला ईरानी को पटना नगर निगम में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। वह फिलहाल बीएमपी-01 की अपर पुलिस अधीक्षक हैं।