ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
शराब माफिया को मदद करने वाले अफसरों की सजा जनता तय करेगी: मुख्यमंत्री नीतीश
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2018 2:38:24 PM
शराब माफिया को मदद करने वाले अफसरों की सजा जनता तय करेगी: मुख्यमंत्री नीतीश

सासाराम। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराब माफियाओं के खिलाफ पहले ही सख्ती बरत रहे हैं। वहीं, अब उन सरकारी कर्मचारियों पर भी सख्त होने वाले जो शराब कारोबारियों के लिए मददगार है। इसके लिए उन्होंने शराबबंदी कानून में संशोधन करने के संकेत भी दिए है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ऐलान किया कि शराब कारोबारियों को मदद पहुंचाने वाले सरकारी कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 
उन्होंने कहा कि शराब धंधेबाजों को मदद करने वाले सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को क्या सजा दी जाएगी इसका फैसला जनता करेगी। सजा क्या होनी चाहिए इसके लिए लोगों के बीच सर्वे कराकर तय किया जाएगा. ऐसे कर्मचारियों और अफसरों को नीतीश कुमार ने कड़ी चेतावनी दी है।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करगहर के सुबेदार सिंह महाविधालय मे कांलेज के संस्थापक सुबेदार सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने इस बात को स्वीकारा कि बिहार में शराब माफिया नेटवर्क के सक्रियता के लिए सरकारी सिस्टम का उपयोग हो रहा है। उन्होंने माना कि शराब कारोबारियो को सरकारी कर्मचारियों की ओर से ही मदद किया जा रहा है। उन्हें अधिकारियों से सहयोग मिल रहा है।
 
उहोंने कहा, अब ऐसे सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को सजा देने के लिए जनता के बीच सर्वे कराया जाएगा। सर्वे से फैसला किया जाएगा कि शराब माफिया को मदद देने वाले अफसरों को कौन सी सजा देनी चाहिए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS