ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
कृषि संकट के लिए वैश्विक आर्थिक स्थिति जिम्मेदार: नितिन गडकरी
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2018 7:18:23 PM
कृषि संकट के लिए वैश्विक आर्थिक स्थिति जिम्मेदार: नितिन गडकरी

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किसानों की चिंताओं के लिए वैश्विक आर्थिक स्थिति और अतिरिक्त उपज को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र उनकी समस्याओं का हल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। किसानों के जारी आंदोलन के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और अतिरिक्त उपज के चलते यह स्थिति पैदा हुई है। यह एक पुराना मुद्दा है , कोई नया नहीं है। सरकार मध्यवधि और दीर्घकालीन नीतियां बना कर युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

 
 
महाराष्ट्र की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि किसान कुछ मुश्किलों का सामना कर रहे हैं , उन्हें उपयुक्त न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है। करीब 2000 करोड़ रुपए के अंगूर और 1600 करोड़ रुपए के प्याज यहां से निर्यात किया जाता है। हालिया उपचुनावों में भाजपा को लगे झटकों पर गडकरी ने कहा कि विपक्ष मुसलमानों के मन में भय पैदा कर साम्प्रदायिक राजनीति कर रहा है। विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है कि मुसलमान असुरक्षित हैं , संविधान में बदलाव किया जा रहा और आदिवासियों का आरक्षण रद्द कर दिया जाएगा।  
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS