बिहार
राज्य के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2018 3:26:23 PMपटना। कल देर रात बिहार के कई जिलों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। भीषण गर्मी के बीच इस बारिश से लोगों को कुछ देर के लिए काफी राहत मिली। वहीं आम लीची के फसल के लिए आफत बनी। आंधी ने आम लीची के फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। कल देर शाम ही मौसम विभाग ने बिहार के अनेक जिलों में 3 घंटे का अलर्ट जारी किया था।
नालन्दा जिले में भी रात को करीब डेढ़ बजे अचानक मौसम ने अपना रंग बदला और तेज हवा के साथ दस मिनट तक मुसलाधार बारिश हुई। आंधी से कई पेड़ समेत मकानों को भी क्षति हुई। इस दौरान बिजली भी काफी देर तक गुल रही। बिहार के समस्तीपुर जिले में भी मौसम ने अपना मिजाज बदला। इस दौरान जिले में तेज धूलभरी आंधी के साथ मूसलाधर बारिश हुई।