ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
कर्नाटक में विकास की जीत होगी : अश्विनी चौबे
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2018 11:52:16 AM
कर्नाटक में विकास की जीत होगी : अश्विनी चौबे

बक्सर। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों में से 222 सीटों के लिए हुई वोटिंग के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन जैसे-जैसे नतीजे आने लगे बीजेपी ने कांग्रेस को पछाड़कर 100 सीटों का आकंड़ा छू लिया है। जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर नहीं रहा। 

 

भाजपा की शुरुआती बढ़त पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि कर्नाटक में विकास की जीत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाएगी। देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी का साथ दिया है। 

 

शुरुआती रुझानों के अनुसार कर्नाटक में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी। पार्टी की जीत से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। जेडीएस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए। 48 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS