बिहार
लालू की बेटी मीसा भारती ने मनेर शरीफ में चादरपोशी कर पिता के स्वास्थ्य के लिए मांगी दुआ
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2018 3:35:11 PMपटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती मख्दुम शाह यहिया मनेरी के 749वें उर्स के मौके पर मनेर शरीफ पहुंची। उन्होंने यहां चादरपोशी करते हुए अपने पिता के स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी। इस दौरान मीसा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।
मीसा भारती ने कहा कि उनके पिता काफी बीमार हैं और वह उनके बेहतर स्वस्थ की दुआ मांगने मनेर शरीफ आई हैं। उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि देखते हैं कि मुख्यमंत्री की दो मई को पीएम मोदी से मुलाकात क्या रंग लाती है। वह इस बार झोली भरकर आते हैं या हमेशा की तरह खाली हाथ ही लौट आते हैं। बता दें कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इन दिनों इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। इससे पहले उन्हें रांची के रिम्स में भर्ती करवाया गया था।