ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में एनडीए सरकार का रहा है महत्वपूर्ण योगदान: सुशील मोदी
By Deshwani | Publish Date: 8/4/2018 1:15:44 PM
महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में एनडीए सरकार का रहा है महत्वपूर्ण योगदान: सुशील मोदी

पटना।  उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के क्षेत्र में बड़े ही महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। केन्द्र सरकार ने कई योजनाओं का शुभारंभ किया है। इसके अन्तर्गत देश के 596 जिलों में 8479 कौशल प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं। बिहार सरकार ने लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क में बड़ी राहत दी हैं।

 
सुशील मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने प्रारंभिक परीक्षा का शुल्क 600 रुपए की जगह 150 रुपए और मुख्य परीक्षा का शुल्क 750 से घटाकर 200 रुपए कर दिया गया है। महिला आरक्षण बिल की कॉपी फाड़ने वालों ने महिलाओं के विकास की कभी कोई चिंता नहीं की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 38 साल में राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा और समाज के सभी वर्गों के हित में काम करने की प्रतिबद्धता के बल पर केंद्र सहित 20 राज्यों में सरकार बनाई।
 
सुशील मोदी ने कहा कि देश भर में पार्टी के 1600 से ज्यादा विधायक हैं और पार्टी 70 फीसदी जनसंख्या तथा 68 फीसदी भूभाग का प्रतिनिधित्व करती है। शहरी और ग्रामीण, सामान्य और वंचित वर्ग, युवा और महिलाएं सबका साथ और सबका विकास करने की नीति पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ा है। जो लोग हमारी निष्ठा और नीतियों से पराजित हुए वह आरक्षण पर भ्रम फैला कर जीतना चाहते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS