बिहार
अनियंत्रित स्कार्पियों की टक्कर से पत्रकार की हुई मौत
By Deshwani | Publish Date: 26/3/2018 2:12:48 PMभोजपुर। बिहार के आरा-सासाराम सड़क पर एक अनियंत्रित स्कार्पियों की टक्कर से दो पत्रकारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी पुल के समीप देर रात हुई। घटना को हत्या का मामला बताते हुए लोग सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने आरोपी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर आरा-सासाराम मार्ग को अवरूद्ध किया साथ ही आगजनी भी की।
घटना को लेकर पुलिस मुख्यालय बेहद गंभीर हो गया है। घटना की जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन कर दिया गया है। पटना के जोनल आइजी नैयर हसनैन खान मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इस बीच मुख्य आरोपी हरसू मिंया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी खजांची सिंह के पुत्र नवीन निश्चल एक हिंदी दैनिक के लिए काम करते थे। वे बाइक पर गांव के ही एक पत्रिका के लिए काम करने वाले पत्रकार विजय सिंह के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में ठोकर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।