बिहार
निर्माणाधीन मकान में महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 15/3/2018 12:03:31 PMपटना। सुबह पटना सिटी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, पटनासिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के नवनीत कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष के अासपास बतायी जा रही है। प्रथम दृष्टया देखने यह प्रतीत हो रहा है कि किसी धारदार हथियार से रेतकर महिला की हत्या कर शव यहां लाकर रख दिया गया है।
थानाध्यक्ष राम शंकर ने बताया कि फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।