बिहार
सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख
By Deshwani | Publish Date: 11/3/2018 3:20:11 PMपटना। राजधानी पटना में रविवार को अगलगी की भीषण घटना हुई है। एक घर में लगी आग ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पाटलिपुत्र थाना इलाके के महेशनगर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। ब्लास्ट के बाद एक घर में लगी आग पूरे इलाके मेें फैल गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग की उंची-उंची लपटें उठने लगी। कई खटाल सहित सैंकड़ों झोपडि़यां जल गई। लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।