ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार उपचुनाव: सभी दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ाई, प्रचार के लिए 5 मार्च से उतरेंगे शरद-मांझी
By Deshwani | Publish Date: 4/3/2018 3:10:29 PM
बिहार उपचुनाव: सभी दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ाई, प्रचार के लिए 5 मार्च से उतरेंगे शरद-मांझी

पटना। बिहार में उपचुनाव वाले तीनों अररिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं जहानाबाद व भभुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 11 मार्च को वोटिंग होना है। जिसके लिए सभी सियासी दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के ताजा परिणाम में भाजपा गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत से एक ओर जहां एनडीए खेमा उत्साहित है। वहीं महागठबंधन में शामिल दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में मायूसी छायी है। हालांकि, शनिवार को अाये त्रिपुरा, मेघालय व नागालैंड विधानसभा चुनाव के परिणामों के इतर सभी दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए रणनीति तय कर ली है। 
 
गौर हो कि बिहार में विधानसभा का बजट सत्र भी शुरू है। बावजूद राजनीतिक दलों के नेता वोटरों को लुभाने क्षेत्र में जा रहे हैं और लगातार अपने उम्मीदवार के पक्ष में जनसभाएं कर रहे है। बता दें कि बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए की प्रमुख सहयोगी पार्टी भाजपा ने इस उपचुनाव में अररिया लोकसभा और भभुआ विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं विधानसभा में सदस्यों के लिहाज से एनडीए के सबसे महत्वपूर्ण घटक दल जदयू ने जहानाबाद विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारा है।
 
 
जानकारी के मुताबिक फिलहाला भाजपा की ओर से राष्ट्रीय स्तर के अपने किसी बड़े नेता को प्रचार में उतारने की योजना नहीं है और प्रदेश के नेताओं को ही प्रचार में लगाया गया है। इनमें प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय, मंगल पांडेय और प्रेम कुमार मुख्य हैं। बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव भी सोमवार से प्रचार करेंगे। एनडीए ने तीनों सीटों पर साझे प्रचार की रणनीति तैयार की है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीनों एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने जायेंगे। उनके साथ भाजपा और अन्य सहयोगी दलों के नेता भी होंगे। 
 
 
बिहार उपचुनाव में लोजपा 7 मार्च से सघन प्रचार अभियान चलायेगी। इसी कड़ी में लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ विमर्श कर एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में पार्टी नेताओं का कार्यक्रम तय किया। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान तीनों सीटों पर लड़ रहे एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे। पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं का भी कार्यक्रम कई क्षेत्रों के लिए तय किया गया है।
 
 
महागठबंधन ने भी उपचुनावों के लिए प्रमुख नेताओं के दौरों के लिहाज से क्षेत्रवार तैयारी की है। सदन में नेता विपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तीनों क्षेत्र में सभाएं करेंगी। उनके साथ कांग्रेस के नेता भी मंच साझा कर रहे हैं। इस गठबंधन ने शाहाबाद क्षेत्र के सभी विधायकों को भभुआ, मगध क्षेत्र के सभी विधायकों को जहानाबाद और सीमांचल क्षेत्र के सभी विधायकों को अररिया में लगाया गया है। 
 
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं में डा. शकील अहमद, गुलाम नबी आजाद और सीपी जोशी के भी आने की सूचना है। प्रदेश नेताओं में कौकब कादरी और सदानंद सिंह भी प्रचार में जा रहे हैं। 
 
 
एनडीए का दामन छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और हिंदुस्तान अवाम मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनकी पार्टी के नेता 5 मार्च से प्रचार में उतरेंगे। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव 5 मार्च से तीन दिनों तक महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार और चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS