बिहार
जीविका का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
By Deshwani | Publish Date: 7/2/2018 7:45:16 PMबगहा, (हि.स.)। पश्चिम चम्पारण जिले के प्रखण्ड परियोजना क्रियान्वयन इकाई जीविका बगहा- दो के अंतर्गत सामुदायिक संगठकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण बगहा नगर के एक होटल में सम्पन्न हुआ है।
इस दौरान सभी कैडर्स को समूह के पुस्तिका लिखने की जानकारी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में ब्रजेश कुमार क्षेत्रीय समन्वयक एवं विकास कुमार सामुदायिक समन्वयक ने भाग लिए। वहीं प्रशिक्षण में कुल 40 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया, जो बगहा दो प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आई हुई थी। इसकी जानकारी बगहा दो के क्षेत्रीय समन्वयक ब्रजेश कुमार के द्वारा प्रदान की गई।