बिहार
विद्यालयों ने मनाया गया गणतंत्र दिवस, निकाली गयीं मनोरम झांकियां
By Deshwani | Publish Date: 26/1/2018 4:49:23 PMबगहा (हि.स.)। शुक्रवार को 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बगहा शहर के विभिन्न विद्यालयों द्वारा अनुमण्डल मैदान और बिमल बाबू के मैदान में मनोहरम झांकियां प्रस्तुत की गई।
बगहा के सनराइज स्कूल, डेफोडिल्स, आर्यभट्ट विद्यालयों द्वारा विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गयीं । उधर बच्चों ने समाज के बुद्धिजीवियों के प्रति यह संदेश दिखाया कि समाज में अब कर्तव्य जन जागरण होना चाहिए। डेफोडिल्स विद्यालय ने स्वच्छता के प्रति चिन्ता जाहिर करते हुए समाज में बढ़ते प्रदूषण को दर्शाया। आर्यभट्ट विद्यालय ने देश और समाज में फैल रहे विषमता को समाप्त कर एक रहने का भाव दर्शाया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उक्त मैदान में आम लोगों से लेकर गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
पं.उमा शंकर तिवारी महिला काॅलेज, डी एम एकेडमी, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में झंडारोहण किया गया।