ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को कई देशों के विदेशी रूपयो के साथ किया गिरफ्ताररक्सौल में गणेश महोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजनभारत-नेपाल सीमा पर एक संदिग्ध बगलादेशी गिरफ्तारमोतिहारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 से शुरू होगी पीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना, 140 जातियों को मिलेगा लाभमोतिहारी: ईस्ट चंपारण लायंस ने ब्लड डोनेशन कैंप का किया आयोजनविश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्चयूजीसी ने कहा- डिग्री व प्रोविजनल प्रमाणपत्रों पर आधार नम्बर छापने की अनुमति नहींविकास वैभव और चिराग पासवान को मानव अधिकार रक्षक की महिला टीम ने बांधी राखी
बिहार
रक्सौल कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कांग्रेस के कद्दावर नेता सगीर अहमद का मनाया पुण्यतिथि
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2023 10:02:57 PM
रक्सौल कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कांग्रेस के कद्दावर नेता सगीर अहमद का मनाया पुण्यतिथि

रक्सौल अनिल कुमार। शुक्रवार को शहर के बाटा चौक पर रक्सौल कांग्रेस के द्वारा रक्सौल के पूर्व विधायक सह मंत्री सगीर अहमद जी के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

  
 
 
 
 
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने कहा कि रक्सौल विधानसभा क्षेत्र से महज 25 साल की उम्र 1972 में पहली बार विधायक बने जो लगातार 4 बार 1990 तक इस क्षेत्र का नेतृत्व किया साथ ही साथ बिहार सरकार में सहकारिता सहाय एवं पुनर्वास आवास एवं विधि मंत्री रहें इनके कार्यकाल में चौमुखी विकास किया।
   
 
 
 
 
पूर्व महासचिव ने कहा कि इनके कार्यकाल में केशर ए हिन्द बांध, किसानों की सिंचाई व्यवस्था को लेकर नहरों की खुदाई, हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की जो आज भी मिशाल कायम है।
  
 
 
 
 
 
रक्सौल कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस से जिन्होंने राजनीति सफर की शुरुआत की जो बेहतर वक्ता थे 75 वर्ष के उम्र   में भी अपने बेवाक भाषण की प्रशंसा क्षेत्र से लेकर प्रदेश स्तर तक थी।
    
 
 
 
रक्सौल प्रखंड युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि 1980 में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1990 में देश के युवा तुर्क प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी का दौरा रक्सौल क्षेत्र में हुआ जो इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है।
  
 
 
 
 
 वरिष्ठ कांग्रेसी ई. रामदास प्रसाद ने कहा कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में रक्सौल जामा मस्जिद का निर्माण, रक्सौल घोड़ासहन कैनाल रोड का निर्माण आज भी प्रशंसनीय है।
   
 
 
 
 
उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी ई. अरसद अहमद ईश्वर चंद्र प्रसाद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष जिशान अंसारी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रितेश कुमार,विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रभंजन कुमार, अफरोज आलम, सद्दाम आलम, समाजसेवी रजनीश प्रियदर्शी,मनोज कुमार, अनिल कुमार, सोनू अहमद, दिलदार अहमद, सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS