बिहार
बेतिया में अज्ञात अपराधियो ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, मोतिहारी रेफर
By Deshwani | Publish Date: 24/12/2019 11:05:52 PMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र में मलाही कांटा चौक के पास मंगलवार की शाम करीब 6 बजे अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी।
घायल स्वर्ण व्यवसायी बैरिया थाना के रामपुरवा गांव निवासी राजेन्द्र साह के पुत्र विजय कुमार सोनी बताए गए हैं।
बताया गया है कि घायल विजय को बेतिया एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें दाहिने पैर की जांघ में गोली लगी है। जहां से चिकित्सकों ने मोतिहारी रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार वे आज वे मलाही नहर चौक से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी कांटा चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।
एमजेके अस्पताल में उनके पैर से गोली निकालने का चिकित्सकों ने प्रयास किया। गोली नहीं निकलने पर उन्हें मोतिहारी रेफर कर दिया गया।