बिहार
पति की हत्या आरोपी ने बगहा जेल में आत्म हत्या की
By Deshwani | Publish Date: 15/2/2017 4:48:26 PM बेतिया/ बगहा जेल बंद महिला कैदी ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतक कैदी की पहचान पम्मी देवी के रूप में की गयी है। जो बगहा के कैलाशनगर की निवासी थी। वह इसी महीने पति की हत्या के आरोप में जेल आयी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बगहा अनुमंडल अस्पताल पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर एडीएम धर्मेन्द्र कुमार ने जेल में पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
पम्मी देवी पर आरोप था कि उसने अपने कथित प्रेमी संजय साह के साथ मिलकर 7 फरवरी को अपने पति की हत्या करा दी थी। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बताया जा रहा है कि व जेल काफी उदास रहा करती थी। उसे अपराधबोध के बोझ को सहन नहीं कर सकी और उसने अपना जीवन ही समाप्त कर लेने का निर्णय ले लिया।