बिहार
विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठीं राबड़ी देवी
By Deshwani | Publish Date: 21/3/2018 4:09:46 PM पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने सदन में जमकर हंगामा किया। वह राजद के सदस्यों को सदन से बाहर निकाले जाने पर आक्रोशित होकर विधानमंडल के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गई।
जानकारी के अनुसार, राजद के सदस्य विधान पार्षद सुबोध राय को सदन से बाहर भेजे जाने पर गुस्सा थे। राबड़ी देवी ने कहा कि इसके बेहतर है कि सभापति विपक्ष को सदन से बाहर ही फेंक दें। इसके चलते उन्होंने सदन के सभापति पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।
राबड़ी देवी ने राज्य के हालातों को लेकर सदन में कार्यस्थगन प्रस्ताव जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की। राबड़ी देवी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी के बन्दर सदन में उछल कूद रहे हैं।