बिहार
समस्तीपुर: सरायरंजन में शार्ट सर्किट, महादलित के दर्जन भर घर राख, लाखों की क्षति
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2021 8:29:07 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यम। गर्मी की धमक के साथ ही जिले में आग ने अपनी धमक देना शुरु कर दिया है। इस कड़ी में सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत में सोमवार को आग लगने से महादलित टोला के दर्जन भर घर राख हो गया। घटना वार्ड 15 के महादलित बस्ती की है। आगलगी का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। घटना में दर्जन भर से अधिक घर जल कर राख हो गया, जिसमें लगभग दस लाख से अधिक की क्षति आंकी गयी है। बताया जाता है आग की लपटें पहले मीना देवी के घर से निकली।
देखते ही देखते मीना देवी, रेखा देवी, अनिल पासवान, गुलशन पासवान, विनोद पासवान, झगरू पासवान आदि के घर भी जल गया। घटना में दस लाख से अधिक की क्षति बताई गई है। इसमें तीन से अधिक बकरी भी जलकर मर गयी है। आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने निजी पंप सेट चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। अगली की सूचना पर सरायरंजन थाना एवं सीओ को दमकल के लिए सूचना दिया। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ी को घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काफी मशक्कत से काबू पाया।