बिहार
बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के अध्यक्ष बने नितेश कुमार मिश्रा
By Deshwani | Publish Date: 23/3/2023 12:19:54 AMबेतिया। बिहार रक्षा वाहिनी स्वंय सेवक संघ जिला शाखा पश्चिम चम्पारण बेतिया संघ के अध्यक्ष नितेश कुमार मिश्रा निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार सिंह व प्रकाश चन्द राव, सचिव पद पर सुबोध कुमार तिवारी, उप सचिव विनय शंकर सिंह, संगठन सचिव मुन्ना कुमार, निलु प्रसाद सिंह, लालबाबू पासवान एवं सुरेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष पद पर रामायण सिंह, कार्यालय सचिव पद पर मुन्ना कुँआर एवं मो.मुस्तफा अंसारी निर्वाचित रहें।