बिहार
रक्सौल शहर में मोहर्रम के अवसर पर निकली ताजिया जुलूस
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2022 11:19:37 PMरक्सौल। अनिल कुमार। मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिन्दी हैं हम वतन है हिन्दोस्ताँ हमारा। कुछ ऐसी ही सोच के साथ मंगलवार को स्थानीय शहर में मोहर्रम के अवसर पर निकली ताजिया जुलूस में देखने को मिला। इस दौरान निकले जुलूस में एक से बढ़कर एक करतब दिखाते हुए युवा दिखाई दिए, इसके साथ ही हाथो में तिरंगा लहराते हुए दिखाई दिया।
तिरंगा देख सभी भाव-विभोर हो गए, क्या हिंदू-क्या मुस्लिम, क्या सिख-क्या ईसाई ये सब नही, बल्कि केवल हिंदुस्तानी दिखाई दिए। मोहर्रम का महीना इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है। ये महीना शिया और सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। रक्सौल में मुहर्रम को लेकर जुलूस व ताजिया निकाली गई। कर्बला में शहीद हुए इमाम हसन हुसैन की याद में ताजिया जुलूस निकाल गाजे-बाजे के साथ वहां पहुंचा गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रही।