ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बीआरएबीयू ने जारी किया शेड्यूल, स्नातक प्रथम वर्ष 2019-22 की परीक्षा एक अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक
By Deshwani | Publish Date: 19/9/2021 11:20:26 PM
बीआरएबीयू ने जारी किया शेड्यूल, स्नातक प्रथम वर्ष 2019-22 की परीक्षा एक अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक

  • डॉ के.आर रंजन।

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा बहुप्रतीक्षित त्रिवर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम खंड-प्रथम के सामान्य पाठ्यक्रम एवं प्रतिष्ठा पाठ्यक्रम, 2020 का परीक्षा कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। जिले के एलएनडी कॉलेज में प्राचार्य प्रो.अरुण कुमार ने बताया कि सत्र 2019-22 के तहत कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में नामांकित विद्यार्थी बेसब्री से परीक्षा कार्यक्रम की प्रतीक्षा कर रहे थे। यह कॉलेज कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए परीक्षार्थियों की परीक्षा हेतु मुकम्मल रूप से तैयार है।  यह परीक्षा एक अक्टूबर से प्रारंभ होकर 12 नवंबर को समाप्त होगी। ऑनर्स/प्रतिष्ठा पत्रों की परीक्षाएँ एक अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक तथा सब्सिडियरी/अनुषंगी एवं सामान्य पत्रों की परीक्षाएं 27 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलेगी। विभिन्न ग्रुपों के विभिन्न विषयों के ऑनर्स पत्रों की परीक्षाएँ तीन पालियों में ली जाएगी। प्रथम पाली का समय पूर्वाह्न 9:00 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक, द्वितीय पाली का समय दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक तथा तृतीय पाली का समय अपराह्न 3:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक निर्धारित है। सब्सिडियरी एवं सामान्य पत्रों की परीक्षाएं दो पालियों में ली जाएगी। प्रथम पाली का समय पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपराह्न 02:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक निर्धारित है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रमों का विश्लेषण करते हुए मीडिया प्रभारी डॉ कुमार राकेश रंजन ने बताया किओएमआर शीट पर ली जाने वाली इस परीक्षा में परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के विहित काॅलम में पेपर नंबर के साथ पेपर आईडी नंबर भरना अनिवार्य होगा। पेपर आईडी नंबर नहीं लिखने की स्थिति में परीक्षा परिणाम लंबित हो सकता है। परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट में नीले या काले बाॅल पेन से ही सही उत्तर के गोलक को रंगना होगा।


सभी विषयों को कुल बारह ग्रुपों 'ए', 'बी', 'सी', 'डी', 'ई', 'एफ', 'जी', 'एच', 'आई', 'जे', 'के' एवं 'एल' में बांटते हुए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। ग्रुप 'ए' में इतिहास, ग्रुप 'बी' वाणिज्य, उर्दू व दर्शनशास्त्र, ग्रुप 'सी' में हिंदी व जंतु शास्त्र, ग्रुप 'डी' में रसायन शास्त्र व भूगोल, ग्रुप 'ई' में संस्कृत, संगीत व अर्थशास्त्र, ग्रुप 'एफ' में समाज शास्त्र व प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति, ग्रुप 'जी' में इलेक्ट्रॉनिक्स व गणित, ग्रुप 'एच' में फारसी, भौतिकी भोजपुरी, बांग्ला व श्रम एवं समाज कल्याण, ग्रुप'आई' में अँग्रेजी, मैथिली व वनस्पति शास्त्र, ग्रुप 'जे' में गृह विज्ञान व प्राकृत एवं जैन, ग्रुप 'के' में मनोविज्ञान तथा ग्रुप 'एल' में राजनीति विज्ञान को रखा गया है।


   ऑनर्स पत्र-I एवं पत्र-II का परीक्षा कार्यक्रम


ग्रुप                         पाली           समय   

ए, डी, जी एवं जे          प्रथम        09:00-11:00

बी, ई, एच एवं के         द्वितीय      12:00-02:00

सी, एफ, आई एवं एल   तृतीय        03:00-05:00



ग्रुप     पत्र       तिथि           पत्र             तिथि

ए     प्रथम    1 अक्टूबर     द्वितीय    10 अक्टूबर

डी     प्रथम   3 अक्टूबर     द्वितीय    11 अक्टूबर

जी    प्रथम   4 अक्टूबर     द्वितीय    17 अक्टूबर

जे     प्रथम   5 अक्टूबर     द्वितीय    26 अक्टूबर

बी     प्रथम   1 अक्टूबर     द्वितीय    10 अक्टूबर

ई      प्रथम   3 अक्टूबर     द्वितीय    11 अक्टूबर

एच   प्रथम   4 अक्टूबर     द्वितीय    17 अक्टूबर

के     प्रथम   5 अक्टूबर     द्वितीय    26 अक्टूबर

सी    प्रथम   1 अक्टूबर     द्वितीय    10 अक्टूबर

एफ   प्रथम   3 अक्टूबर     द्वितीय    11 अक्टूबर

आई  प्रथम   4 अक्टूबर     द्वितीय    17 अक्टूबर

एल   प्रथम   5 अक्टूबर     द्वितीय    26 अक्टूबर


सामान्य एवं अनुषंगी विषयों का परीक्षा कार्यक्रम


पाली             समय

प्रथम       10:00-12:00

द्वितीय     02:00-04:00


     प्रथम पाली का परीक्षा कार्यक्रम

          समय -10:00-12:00


      तिथि                     विषय       

27 अक्टूबर   दर्शनशास्त्र व वनस्पति विज्ञान

28 अक्टूबर   अर्थशास्त्र व इलेक्ट्रॉनिक्स

29 अक्टूबर   समाज शास्त्र व रसायन शास्त्र

30 अक्टूबर   ए.आई.एच एंड सी तथा बी.ओ. 

31अक्टूबर   श्रम एवं समाज कल्याण


  द्वितीय पाली का परीक्षा कार्यक्रम

        समय - 02:00-04:00


तिथि                 विषय       

27 अक्टूबर      गृह विज्ञान 

28 अक्टूबर   संगीत एवं भौतिकी

29 अक्टूबर   मनोविज्ञान 

30 अक्टूबर   इतिहास 

31अक्टूबर    राजनीति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान 

5 नवंबर        भूगोल 

6 नवंबर        एल.एल. (भाषा एवं साहित्य)

7 नवंबर        गणित (विज्ञान एवं कला संकाय)

12 नवंबर      वित्तीय लेखांकन तथा प्राकृत एवं जैन 


एम.आई.एल पत्र कार्यक्रम


विज्ञान, कला एवं वाणिज्य तीनों संकायों के एम.आई. एल (एन.एच) पत्र की परीक्षा 5 नवंबर को प्रथम पाली में होगी। विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के एम.आई.एल 

पत्र की परीक्षा 6 नवंबर को प्रथम पाली में होगी।विज्ञान, कला एवं वाणिज्य तीनों संकायों के सामान्य पाठ्यक्रम वाले परीक्षार्थियों के लिए भी एम.आई.एल 

पत्र की परीक्षा 6 नवंबर को प्रथम पाली में ही होगी। कला संकाय में ग्रुप ए, बी, सी, डी, ई एवं एफ के परीक्षार्थियों के लिए एम.आई.एल पत्र की परीक्षा 7 नवंबर को तथा ग्रुप जी, एच, आई, जे, के एवं एल के परीक्षार्थियों के लिए 12 नवंबर को प्रथम पाली में होगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS