बिहार
रक्सौल: लाभूकोंं के शिकायत के आधार पर डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, अन्य डीलरों से स्पष्टीकरण मांगा गया
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2020 10:16:51 PMरक्सौल। अनिल कुमार। लाभूकोंं के शिकायत के आधार पर और स्टाक में कमी पाए जाने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। रक्सौल के जैतापुर पंचायत के डीलर इन्दिरा देवी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीण जितेन्द्र पासवान, बिरबल पासवान, अंतिमा कुमारी,गिरी राम,जिउती देवी ने डीलर इन्दिरा देवी के खिलाफ अनियमितता की शिकायत किया था। जिसके आधार पर एसडीएम सुश्री आरती के आदेश पर आपुर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
जबकि पलनवा जगधर पंचायत के डीलर रामानुज सिंह और अहिरवलिया पंचायत के डीलर हरिनारायण प्रसाद से लाभूको के शिकायत पर स्पष्टीकरण मांगी गयी है। इसकी पुष्टि करते हुए आपुर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि एसडीएम सुश्री आरती के निर्देश पर उक्त कार्यवाई किया गया।