बिहार
रक्सौल: 20 लाख रुपए के साथ एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट को दी गयी सूचना
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2020 11:08:28 PMरक्सौल। अनिल कुमार। गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुर से छापेमारी कर बीस लाख रुपए के साथ पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया। बुधवार को लक्ष्मीपुर में बने चेक-पोस्ट पर दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त अभियन्ता राजकुमार राय के साथ एएसआई संजय सिंह ने 20 लाख भारतीय करेंसी के साथ एक व्यक्ति को अपने हिरासत में लिया।
इसके बाद उक्त व्यक्ति को स्थानीय थाना लाया गया जहाँ इंस्पेक्टर अभय कुमार ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना परिचय एक राईस मिल का कर्मी बताया। उसने बताया कि इस रुपये को लेकर वह बैंक में जमा करने जा रहा था। एसडीएम सुश्री आरती के निर्देश पर मामले की जानकारी इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट को दे दिया गयी है। और अनुसंधान प्रारंभ कर दी गयी है।इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष अभय कुमार ने किया।