बिहार
रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल में नगर प्रशासन इन दिनों चला रहा आपदा केंद्र, जरूरतमंदों को कराया जाता है दोनों समय भोजन
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2020 11:53:20 PMमोतिहारी/ रक्सौल। अनिल कुमार। शहर के मेन रोड के हजारीमल हाई स्कूल में नगर प्रशासन के द्वारा इन दिनो आपदा केन्द्र चलाया जा रहा है। जहाँ पर आपदा में फंसे लोगों के रहने व खाने का व्यवस्था किया गया है। इस कैंप में बुधवार की शाम एसएसबी के सेनानायक प्रियवर्त शर्मा के द्वारा 13 नेपाली नागरिको को लाकर रखा गया जो सीमा सील होने के बाद भी नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद नप के द्वारा इन सभी लोगो की इंट्री की गयी।
नप के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद ने बताया कि नेपाल के जो भी लोग आए है, उनके रहने की उचित व्यवस्था कर दी गयी है और दोनो समय का भोजन भी दिया जा रहा है। ये लोग लॉकडाउन की अवधि तक यहां रह सकते है। आपदा केन्द्र पर रहने वाले लोगों की हर सुविधा का ख्याल नप कर्मी रख रहे है। मौके पर मृत्युजंय मृणाल, राकेश रंजन, रामनरेश कुशवाहा, बैजू जायसवाल सहित अन्य का कहना था हमलोगों आपदा केन्द्र में आने वाले लोगों को हर प्रकार की सुविधा दे रहे है।