बिहार
बेतिया में पुलवामा के शहीदों की याद में हरियाली सेना का वृक्षारोपण संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 15/2/2020 11:17:21 AMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा।पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित लालबाज़ार में बेतिया राज ऐतिहासिक जोड़ा शिवालय मंदिर में अशोक का वृक्षारोपण किया गया। बिहार हरियाली सेना के प्रमुख नीरज गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ पुलवामा काण्ड की पहली वर्षगाँठ पर उपर्युक्त वृक्षारोपण शनिवार को किया।
श्री गुप्ता के विचार और सहयोग से हरियाली सेना की बेतिया इकाई ने पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वृक्षारोपण किया। पुलवामा के शहीदों की याद में अशोक का पौधा लगाया। पौधरोपण के समय हरियाली सेना के बेतिया प्रमुख मनीष कुमार, सदस्य दीपक कुमार, दीपू राव उपस्थित रहे। नीरज गुप्ता ने कहा यह वृक्ष हमे देश के सपूतो की याद दिलाता रहेगा। सेना हमारी मुल्क की सरहद और वृक्ष पर्यावरण की सुरक्षा करते हैं।