बिहार
मेरे खून का एक – एक कतरा है संविधान विरोधी नागरिकता बिल के खिलाफ : पप्पू यादव
By Deshwani | Publish Date: 11/12/2019 8:01:24 PMपटना। जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने लोकसभा में पास नागरिकता संशोधन बिल, 2019 को देश तोड़ने वाला बिल बताया। उन्होंने कहा कि यह बिल मानवता और संविधान पर खतरा है। उन्होंने सरकार से ये बिल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि मेरे खून का एक – एक कतरा संविधान विरोधी नागरिकता बिल के खिलाफ है। क्योंकि इसके जरिये एक खास धर्म को टारगेट किया जा रहा है। लेकिन जबतक पप्पू यादव रहेगा, तब तक किसी को संविधान के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने नीतीश कुमार द्वारा बिल के समर्थन पर कहा कि उन्होंने जनता की पीठ में छूरा घोपने का काम किया है। प्रदेश की जनता आपको कभी भी माफ नहीं करेगी।
पप्पू यादव ने देश के प्रबुद्धजनों और बाबा साहब को चाहने वालों को घर से बाहर निकल कर इस बिल का विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे ही घर में कैंप में शरणार्थी की तरह रखकर उस पर खर्च करना कहां की समझदारी है। उन्होंने कहा कि अमन पसंद देश में आप आर्थिक उन्नति और इंसान की तरक्की की होती है। लेकिन इस देश में कब कौन सा बिल आकर लोगों को परेशान करे। कहा नहीं जा सकता है। चाहे वह जीएसटी हो, अनुच्छेद 370, तीन तलाक, नोट बंदी से देश कितना भला हुआ। इसलिए इस बिल का पूरी मजबूती के साथ हम विरोध करते हैं।