बिहार
मोतिहारी की मोतीझील में मिली महिला की लाश, बेटे ने कहा- पिता ने तेज हथियार से हत्या कर दी मां की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2019 11:44:03 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
बेलबनवा के मलाही टोला निवासी शंभू सहनी का पुत्र विकास कुमार सहनी सोमवार की सुबह शादी समारोह से घर लौटा। विकास की मां रमावती देवी घर पर नहीं दिखी। तो उसने अपनी पत्नी कुसुम देवी से पूछा कि मां कहा है? तो उसकी पत्नी कुसुम ने बताया कि मां तो गोवास पर नहीं है।
विकास का गोवास मोतीझील के किनारे ही है। तभी उसने देखा कि अगल-बगल खून के धब्बे बिखरे हैं। फिर उसने अगल-बगल में पड़ोसियों को इसके बारे में बताया और पूछताछ की। नगर थाना पुलिस को भी सूचना दी। मोतीझील में नाव से खोज की गई तो बोरा मिला। बोरा को खोला गया तो उसमें रमावती की लाश मिली। उसकी तेज हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई थी।
विकास ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शंभू सहनी ने ही उसकी मां की हत्या कर दी है। रविवार की रात उसका छाेटा भाई आलोक सहनी भी घर पर नहीं था। वह स्वयं भी शादी समारोह में बीती रात हरदिया गया हुआ था। उसकी मां गोवास पर थी।
उसके पिता शंभू सहनी से उसकी मां सहित किसी से पिछले 10 साल से कोई संबंध नहीं है। बताया कि उसके पिता ने जुआ व शराब में पूरी संपत्ति बेंच दी। उसी समय से उनसे घर से नाता छूट गया। बताया कि उसके पिता शंभू सहनी ने ही उसकी मां की हत्या तेज हथियार से कर दी है।