ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
शाहनवाज का भागलपुर से फिर कटा टिकट, गिरिराज को बेगूसराय तो वीणा देवी को मिला वैशाली सीट
By Deshwani | Publish Date: 23/3/2019 2:44:21 PM
शाहनवाज का भागलपुर से फिर कटा टिकट, गिरिराज को बेगूसराय तो वीणा देवी को मिला वैशाली सीट

पटना/नई दिल्ली। बिहार के 39 लोकसभा सीटों के लिए एनडीए ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची में कई उम्मीदवारों के सीट बदले गए हैं। तो कई संभावित प्रत्याशियों के नाम सूची में नहीं दिख रहे हैं। जिसमें शाहनवाज हुसैन का नाम भी सूची में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, गिरिराज सिंह और वीणा देवी की सीटें बदल दी गई है।

 
लोकसभा चुनाव 2019 में भागलपुर से शाहनवाज हुसैन का नाम लिया जा रहा था। माना जा रहा था कि उन्हें भागलपुर सीट पर उम्मीदवारी दी जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें तो बीजेपी ने बिहार के किसी भी सीट से उम्मीदवार ही नहीं बनाया गया है। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। हालांकि माना जा रहा है कि उन्हें लोकसभा के बजाय राज्यसभा सांसद बनाया जा सकता है।
 
इसके साथ ही एनडीए की सूची में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बेगूसराय सीट दिया गया है। यानी की लोकसभा चुनाव 2019 में गिरिराज सिंह नवादा के बजाए बेगूसराय सीट से उम्मीदवार होंगे। हालांकि इसके लिए गिरिराज सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन उन्होंने कहा था कि वह आलाकमान का फैसला मानेंगे। 
 
आपको बता दें कि बेगूसराय सीट पर उनकी टक्कर कन्हैया कुमार से हो सकती है। इसलिए बेगूसराय सीट पर चुनाव काफी दिलचस्प होगा।
 
वहीं, एलजेपी की सांसद वीणा देवी का सीट भी बदल दिया गया है। वीणा देवी को एलजेपी ने इस बार वैशाली सीट दी है। इससे पहले वह मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ी थी। हालांकि उन्होंने पहले मुंगेर सीट से चुनाव ल़ड़ने का दावा किया था, लेकिन बाद में वह मुंगेर सीट छोड़ने को तैयार हो गई। मुंगेर सीट जेडीयू के खाते में चली गई है और वहां से ललन सिंह उम्मीदवार होंगे।
 
वीणा देवी को लेकर पहले अटकलें थी कि उन्हें गिरिराज सिंह का संसदीय क्षेत्र नवादा दिया जाएगा, लेकिन नवादा से चंदन कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि वीणा देवी को वैशाली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले वैशाली सीट पर एलजेपी से राम किशोर सिंह सांसद थे।
 
एलजेपी में हाजीपुर सीट से भी उम्मीदवार बदल दिया गया है। इस सीट पर रामविलास पासवान लगातार चुनाव जीतते आए हैं। लेकिन 2019 के चुनाव में यह सीट एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस को दिया गया है। देखना यह है कि पशुपति पारस को सफलता मिलती है या नहीं।
 
बिहार एनडीए के 39 सीटों के उम्मीदवार
 
वाल्मिकी नगर- वैद्यनाथ महतो (जेडीयू)
प. चंपारण- डॉ संजय जैसवाल (बीजेपी)
पू. चंपारण- राधा मोहन सिंह (बीजेपी)
शिवहर- रमादेवी (बीजेपी)
सीतामढ़ी- वरूण कुमार (जेडीयू)
मधुबनी- अशोक कुमार यादव (बीजेपी)
झंझारपुर- राम प्रित मंडल (जेडीयू)
सुपौल- दिलेश्वर कामत (जेडीयू)
अररिया- प्रतीप सिंह (बीजेपी)
किशनगंज- महमूद अशरफ (जेडीयू)
कटिहार- दुराल चंद गोश्वामी (जेडीयू)
पूर्णिया- संतोष कुमार कुशवाहा (जेडीयू)
मधेपुरा- दिनेश चंद्र यादव (जेडीयू)
दरभंगा- गोपाल जी ठाकुर (बीजेपी)
मुजफ्फरपुर- अजय निषाद (बीजेपी)
वैशाली- वीणा देवी (एलजेपी)
गोपालगंज- आलोक कुमार सुमन (जेडीयू)
सीवान- कविता सिंह (जेडीयू)
महराजगंज- जनार्धन सिंह सिगरिवाल (बीजेपी)
सारण- राजीव प्रताप रूढ़ी (बीजेपी)
हाजीपुर- पशुपति कुमार पारस (एलजेपी)
उजियारपुर- नित्यानंद राय (बीजेपी)
समस्तीपुर- रामचंद्र पासवान (एलजेपी)
बेगूसराय- गिरिराज सिंह
खगड़िया- इसका ऐलान नहीं किया गया
भागलपुर- अजय कुमार (बीजेपी)
बांका- गिरधारि यादव (जेडीयू)
मुंगेर- राजीव रंजन सिंह (जेडीयू)
नालंदा- कौशलेंद्र कुमार (जेडीयू)
पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद (बीजेपी)
पाटलिपुत्र- रामकृपाल यादव (बीजेपी)
आरा- राज कुमार सिंह (बीजेपी)
बक्सर- अश्विनी कुमार चौबे (बीजेपी)
सासाराम- छेदी पासवान (बीजेपी)
काराकाट- महाबली सिंह (जेडीयू)
जहानाबाद- चंद्रेश्वर प्रसाद (जेडीयू)
औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह (बीजेपी)
गया- विजय कुमार मांझी (जेडीयू)
नवादा- चंदन कुमार (एलजेपी)
जमुई- चिराग पासवान (एलजेपी)
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS